कानून व्यवस्था की किसी भी अप्रिय स्थिति पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने की मॉक ड्रिल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिनांक 24 अप्रैल 2022 -आगामी त्यौहार एवं कानून व्यवस्था तथा किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस बलवा ड्रिल सामग्री से सुसज्जित होकर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें, इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले में मुख्यालय स्तर ( पुलिस लाईन ) पर बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मॉक ड्रिल कराने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध /मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 24.04.22 को रक्षित केन्द्र इंदौर में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया

उक्त मॉक ड्रिल में पुलिस उपायुक्त ( आसूचना / सुरक्षा ) इन्दौर श्री रजत सकलेचा की विशेष उपस्थिति में नगरी इंदौर के विभिन्न अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्त, विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण सहित थानों का बल, कंट्रोल रूम का बल एवं रक्षित केन्द्र के बल ने भाग लेकर बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
डीसीपी श्री राजत सकलेचा द्वारा नगरीय इंदौर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था या अप्रिय स्थिति में पुलिस किस प्रकार कार्य करें तथा बलवा ड्रिल की सामग्री से सुसज्जित होकर कैसे उनका उपयोग किया जाए इस संबंध में बताया गया। डीसीपी एवं आर आई द्वारा बलवा मॉक ड्रिल से पूर्व उपलब्ध सभी बल को अप्रिय स्थिति में बल के प्रयोग के संबंध में , जिसमें टियर गैस गन की हैंडलिंग , उसमें सेल को लगाने का तरीका समझाया गया । इसके साथ ही ग्रेनेड को कैसे फेंकना है और किस बल का उपयोग कहां करना है आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया ।
बलवा ड्रिल सामग्री को पहनने का तरीका , किस टूल का कैसे इस्तेमाल करना और उपद्रवियों से खुद को कैसे सुरक्षित रखना और उनसे कैसे निपटना है बताते हुए,
बलवा नियंत्रण वाहन जैसे – वाटर कैनन , रूद्र वाहन , बज्र वाहन इत्यादि का संचालन किस स्थिति में एवं किस प्रकार करें यह भी बताया गया।

उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था की किसी अप्रिय स्थिति में बलवाइयों पर किस प्रकार नियंत्रण किया जाए इसका जीवंत अभ्यास बलवाइयों एवं पुलिस की पार्टी बनाकर किया गया, इस दौरान घायल नागरिकों / पुलिस कर्मियों के तत्काल व प्राथमिक उपचार के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही डीसीपी श्री सकलेचा द्वारा वर्तमान में पुलिस लाईन तथा शासकीय वाहनों में उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पाया कि उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री उपयोग के लिये उपयुक्त स्थिति में है तथा बलवा नियंत्रण वाहन जैसे – वाटर कैनन , रूद्र वाहन , बज्र वाहन इत्यादि का भी निरीक्षण किया।

- Advertisement -
Exit mobile version