इंदौर की निजी कॉलेज परिसर में एक लोडिंग ऑटो चालक युवक की धारदार हथियारों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया गया है बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक निजी कॉलेज परिसर मैं खून में लथपथ शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अश्विन पिता शंकरलाल निवासी राजेंद्र नगर के रूप में की है घटना के बाद मृतक का लोडिंग ऑटो की खड़ा हुआ था बताया जा रहा है अश्विन चोइथराम मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता है घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी वहीं मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है अज्ञात बदमाशों ने अश्विन पर 20 से भी अधिक चाकुओं से वार किए गए हैं हत्या पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने को संदेशों को हिरासत में लिया है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
