कुख्यात बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका को पुलिस कमिश्नर द्वारा किया 01 वर्ष के लिए जिला बदर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका के विरुद्ध थाना चंदन नगर और इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर लगभग 08 अपराध दर्ज हैं।जिसके तहत पुलिस कमिश्नर द्वारा बदमाश पर जिला बदर की कार्यवाही की गई ।

इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई के तहत चंदननगर थाना क्षेत्र के सिरपुर बाग में रहने वाले आदतन अपराधी बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका के खिलाफ थानां पुलिस ने जिला बदर का एक प्रस्ताव पत्र पुलिस कमिश्नर को भेजा था जहां पुलिस कमिश्नर द्वारा बदमाश मुख्तियार को 1 वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई कर जिले से बाहर भेज दिया गया है लगातार पुलिस शहर में बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है वही अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बदमाशों पर भी पुलिस कमीश्नर द्वारा जिला बदर की कार्रवाई से दंडित किया जा रहा है

Exit mobile version