तीन इमली चौराहे पर देर शाम बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटना का शिकार इलाज के दौरान युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के तीन इमली चौराहे पर देर शाम सामने आया जहां बाइक सवार युवक की वाहन दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है द्वारकापुरी क्षेत्र का रहने वाला मनीष चौहान देवगुराडिया से अपने घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक टकरा गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया राहगीरों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version