गुरुवार रात राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक तेजगति डंपर चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी । हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही 8 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने डंपर के चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी का है । यह एक तेजगति डंपर का चालक गाड़ी की गति को कंट्रोल नही कर पाया और पहले बाइक सवार ओर फिर दो कारो को टक्कर मरता हुआ पेड़ से टकरा गया । हादसे में 9 लोग घायल हो जिन्हें उपचार केलिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान पन्नालाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई । वही बाकी अन्य घायलो का उपचार जारी है ।
