होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने चार साल की मासूम को मारा, चेहरे पर नाखून के निशान पड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना क्षेत्र में बने स्कूल में एक नर्सरी की बच्ची की स्कूल टीचर द्वारा बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है । परिजनों की शिकायत पर खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

मामला खजराना थाना क्षेत्र के एमजीएन स्कूल का है । यह नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची की स्कूल टीचर ने जमकर पिटाई कर दी । जब बच्ची घर पहुँची तो परिजनों को घटना का पता चला । जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई ।

Exit mobile version