इंदौर में पिछले दिनों क्राइम ब्रांच द्वारा बड़ा खुलासा करते हुए फर्जी जमानत दिलवाने वालों को गिरफ्तार किया था जिन से 1000 से अधिक फर्जी ऋण पुस्तिकाएं भी बरामद हुई थी जिसमें आप मुख्य आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए फर्जी ऋण पुस्तिका के आधार पर जमानत करवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें क्राइम ब्रांच ने 1,000 से अधिक फर्जी ऋण पुस्तिकाएं बरामद की थी जिसमें मुख्य आरोपी प्रकाश चावड़ा था जो पूर्व से जेल में था क्राइम ब्रांच द्वारा मुख्य आरोपी प्रकाश चावड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए पुलिस के मुताबिक प्रकाश लगभग 15 वर्षों से इस तरह से फर्जी ऋण पुस्तिका के आधार पर जमानत करवाता आ रहा है वहीं अब तक प्रकाश द्वारा लगभग 40,000 से अधिक लोगों की फर्जी ऋण पुस्तिका के आधार पर जमानत करवा चुका है प्रकाश से जब पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि किसी तय्यब नाम के व्यक्ति से यह फर्जी ऋण पुस्तिका बनवाया था और सौरभ जैन नामक व्यक्ति की प्रिंटिंग पेपर यह फर्जी ऋण पुस्तिका छपवा तथा इस पूरे मामले में सौरभ जैन को भी आरोपी बनाया गया है।
