इंदौर में चेन लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राह चलती महिलाओं को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं ऐसी घटना इंदौर के जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला को चेन लुटेरे ने निशाना बनाया है। महिला अपने घर जा रही थी। तभी बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और चेन झपट कर भाग निकला।
दरअसल जूनी इंदौर थाने में फरियादी रिया मोटवानी निवासी लाडकाना नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि वह शिवजी के मंदिर के पास सिंधी कॉलोनी गली नं 2 से अपने घर की ओर जा रही थी । तभी बाइक सवार एक लड़के ने पीछे से धक्का दिया। वह नीचे गिरी तो बदमाश ने उनके गले से चेन झपटी और भाग निकला। बदमाश हरे कलर की जैकेट पहना हुआ था । उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला था, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
