शहर में रात को दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई । जिसमें एक सांची पार्लर और पूजन सामग्री की दुकान जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना खंडवा रोड रानी बाग के नजदीक सांची पार्लर में हुई थी । अज्ञात कारण से यहां आग लगी यह पार्लर सागर कुशवाहा का बताया गया है । फायर ब्रिगेड ने 3000 लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। वही आगजनी की दूसरी घटना मालवा मिल चौराहे पर पूजा सामग्री की दुकान में हुई है यहां की आग बुझाने में 6000 लीटर पानी डाला गया । कल सुबह यहां आग लगी थी अग्निकांड के बाद लोगों की भीड़ भी लग गई थी
