इंदौर तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे पर बाइक सवार दो चोर मीरा केमिस्ट दुकान से महंगी चॉकलेट चुराकर भागने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गए जहां राहगीरों ने दोनों चोरों को पकड़कर जमकर उनकी पिटाई की जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी गई संबंधित थाने से पहुंची पुलिस के हवाले राहगीरों ने दोनों चोरों को कर दिया बताया जा रहा है पकड़े गए चोरों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
