बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ हुई मारपीट युवक की उपचार के दौरान मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जा रहा है युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसके बाद में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई हैं।

दरअसल मृतक का नाम धनराज बताया जा रहा है जो बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला था जिसके साथ 10 जनवरी को कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद एक महिला और एक युवक मृतक को घर छोड़ आए थे मृतक की हालत गंभीर होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी 18 जनवरी इलाज के दौरान मौत हो गई । फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था।

फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी वहीं परिजनों का आरोप है मृतक की मारपीट के कारण मौत हुई है।

Exit mobile version