गैर यात्रा मार्ग का काम अंतिम दौर में जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त गैर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश में 2 साल के कोविड-19 के चलते किसी भी धार्मिक आयोजन नहीं मनाये गए थे,लेकिन जैसे ही कोरोना की तीसरी लहर कम हुई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी त्यौहार खुलकर मनाये लेकिन शालीनता के साथ पर्व मनाने की बात कही है, इस पूरे ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त गैर सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं साथ ही गेर मार्ग पर बिजली के खंभे और बेरी कटिंग का काम पूर्ण रूप से काम किया जा रहा है कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हालांकि एक गेर संचालक जरूर कुछ आनाकानी कर रहे हैं जो कि उनके पारिवारिक समस्या हो सकती है जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सहयोग देने की बात कर रहा है ।कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण 2 साल लोगो ने इंदौर की परंपरागत रूप से निकलने वाली गेर का आनंद नहीं लिया था लेकिन इस साल का गैर अपने आप में ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर की शालीनता के तहत ही सब चीज और त्यौहार मनाया जाए जो इंदौर के गौरव को बताता है जिला प्रशासन की तैयारियां इसको लेकर पूरी कर ली है।

Exit mobile version