गुमशुदा महिला का ग्राम बाडगोदा कुए में मिला शव पति और देवर ने डंडों से पीट कर दिया था हत्या कांड को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुमशुदा महिला का ग्राम बाडगोदा कुए में मिला शव चरित्र शंका में पति और देवर ने डंडों से पीट कर दिया था हत्या कांड को अंजाम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ़्तार.

दरअसल मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधी बड़ौदा का है जहाँ टीना राठौर नामक महिला की पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था वही महिला के भाई ने पति पर शक जाहिर किया था जहाँ पुलिस द्वारा पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जहां सख्ती से पूछताछ करने में पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही पत्नी टीना राठौड़ की पति राजेश और उसके भाई राहुल ने डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी घटना के बाद देवर राहुल ने शव को बड़गोंदा के जंगल में एक कुएं में फेंक दिया था आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है वहीं पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद ने पति महिला पर आए दिन तक करता था चरित्रशंका के चलते इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला पक्ष के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version