करणी सेना समर्थकों ने किया था थाने का घेराव, यातायात प्रभावित करने को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूड़िया थाना घेराव मामले में पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित 50 लोगों के खिलाफ यातायात प्रभावित करना सहित बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 114 साईं बाग कॉलोनी में रहने वाले वैभव अरोड़ा ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि राज सिसोदिया और संजीव चौधरी और गोलू के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया था इस मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि राज सिसोदिया ने अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया था बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन के कार्यकर्ता द्वारा यातायात को प्रभावित करने और बयानबाजी को लेकर पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में 50 से भी अधिक करणी सेना के समर्थकों और जिला अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Exit mobile version