फिनिक्स टाउनशिप में पीड़ित पक्षों को प्लाट की नपती और कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे पटवारी के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फिनिक्स टाउनशिप में पीड़ित पक्षों को प्लाट की नपती और कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे पटवारी के साथ कॉलोनी के अध्यक्ष ने मारपीट कर दी धमकी फरियादी पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की शुरू।

दरअसल मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के फिनिक्स टाउनशिप में निवेश करने वाले पीड़ितों को शासन द्वारा न्याय दिलाकर उन्हें भूमि की नपती कर कब्जा शासन द्वारा दिलाया जा रहा है इसी को लेकर पटवारी हुकुम यादव अपनी टीम को लेकर फिनिक्स टाउनशिप पहुंचे थे इसी दौरान टाउनशिप के अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा द्वारा पटवारी से अभद्र व्यवहार कर मारपीट करना शुरू कर दी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई इसके बाद पटवारी हुकुम यादव द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है आरोपी के ऊपर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है।

Exit mobile version