इंदौर के गुमास्ता नगर में रहने वाले एक कॉलेज संचालक कि देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई । परिजन उसे पास ही के अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि दिन भर वह अच्छे से रहा फिर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी बताया जा रहा है उसने पान खाया था । मृतक का नाम हर्ष तिवारी है। हर्ष और उसके साथियों ने दिन भर साथ में काम किया। शाम को अचानक हर्ष की तबीयत बिगड़ी । अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
