कांग्रेस लगातार नई शराब नीति को लेकर विरोध कर रही है उसी के चलते आज एक बार पुनः कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा इसका विरोध किया गया है जिसके चलते घर घर महिलाओं द्वारा शराब नीति के विरोध में पोस्टर चस्पा किया गया।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि माताएं बहने लगातार शराब नीति का विरोध कर रही हैं मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ इसलिए घोषणा की गई है किसी भी तरह से इसमें पैसा आए और उसे हम बर्बाद करें। मुख्यमंत्री की दोहरी नीति है एक तरफ बेटी भांजियों की शादी करा रहे हैं और एक तरफ घर बर्बाद करने वाली बात कह रहे हैं इसलिए आज माता और बहनों इसका विरोध कर रही है। क्योंकि शराब के अंदर उनके पति पैसा बर्बाद करते हैं घर गिरवी रखते हैं उसके विरोध में हमारी माताएं बहने पूरे प्रदेश में इसका विरोध कर रही है पूरे प्रदेश में यह आंदोलन चलेगा घर-घर इसलिए पोस्टर लगा रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि घर-घर शराब बिकना चाहिए ऐसी शराब तो गोवा में भी नहीं बिकती है शराब का अड्डा बना रहे हैं ऐसा नहीं हो को अगर पैसे कम पड़ जाए तो मंदिरों में शराब बेचना शुरू कर देंगे।
