इंदौर में प्रत्येक मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में समस्त डीसीपी जोन के अधिकारियों ने पहुंचकर के पीड़ितों की फरियाद सुनी इस दौरान कुल 33 फरियादी अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के बीच पहुंचे जहां सभी मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए हैं
मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में 33 मामले फरियादी आला अधिकारियों के बीच अपने गुहार लेकर पहुंचे थे इस दौरान ज्यादातर परिवारिक और जमीन संबंधित मामले सामने आए थे वही जो मामले ऐसे भी थे जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता रखते हुए दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं कि इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाए
