सांगी ब्रदर्स में काम करने वाले मैनेजर की अचानक हुई संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।
दरअसल मामला पलासिया थाना क्षेत्र के महज कुछ ही दूरी पर मौजूद सांगी ब्रदर मैं काम करने वाले हैं मैनेजर कैलाश की अचानक कंपनी में तबीयत बिगड़ने के बाद कंपनी कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी कंपनी मैं पहुंचे परिजन तत्काल वृद्ध मैनेजर कैलाश को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस मामला संदिग्ध देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर वृद्ध मैनेजर की मौत का क्या कारण है संभवत हार्ट अटैक हो ना प्रतीत हो रहा है जो भी तथ्य पीएम रिपोर्ट में सामने आएंगे उसके बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही करेगी।
