निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले मुख्य एडवाइजरी कंपनी संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले मुख्य एडवाइजरी कंपनी संचालक पुलिस ने किया गिरफ्तार देश भर के अलग-अलग राज्यों के शहरों में खोल रखी थी कई अलग अलग नाम से कंपनियां 2000 से भी अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार अल्गो सॉफ्टवेयर बेचने की आड़ में चला रहा था एडवाइजरी कंपनी पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए कंपनी पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर आदि के बरामद।

दरअसल पलासिया थाना पुलिस ने नायडू बिल्डिंग में छापामार कार्यवाही करते हुए फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाने वाले मुख्य आरोपी रतन पटेल को किया गिरफ्तार पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अल्गो सॉफ्टवेयर बेचने की आड़ में कर रहे थे फर्जी एडवाइजरी कंपनी खोलकर निवेश के नाम पर दो हजार लोगों से की ठगी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा देशभर के अलग-अलग राज्यों के शहरों में कई अलग-अलग कंपनियों खोला की थी जिसके चलते आरोपी पर किसी तरह का शक ना हो सके अलग ही पूर्व में आरोपी द्वारा लिए गए सेबी से लाइसेंस को भी निरस्त किया गया है उसके बावजूद आरोपी अलग-अलग कंपनी के नाम से लोगों को निवेश कराकर भरोसे में लेकर धोखाधड़ी को अंजाम देता था आरोपी द्वारा खोली गई आरोपीगण ने एल्गो कंपनी के अतिरिक्त जी.आर.एस सॉल्युशन, मनी इंडिया रिसर्च, एंजल वन ब्रोकिंग कंपनी, एलाईस ब्लू कंपनी आदि का कार्य भी इसी कार्यालय से अवैध रूप से संचालित कर रही थी पकड़े गए आरोपी रतन पटेल कंपनी का मुख्य संचालक है आरोपी के बैंक खाते एक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है लगभग करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन की पुलिस को जानकारी मिली है वहीं दूसरी ओर कंपनी में लगभग अन्य और भी लोग शामिल थे जिनसे पूछताछ की जा रही है जिसकी भी भूमिका संलिप्त पाई जाएगी उस पर वैधानिक रूप से कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version