एमजी रोड पुलिस को ढाई वर्ष का बच्चा मिला सुबह रोते हुए परिजनों की खोज कर एक घण्टे में सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एमजी रोड पुलिस को आज एक ढाई वर्ष का बच्चा सुबह रोते हुए मिला पुलिस ने आसपास उसके परिजनों की खोज कर एक घण्टे में परिजनों के सुपुर्द किया बच्चा अपनी माँ के पीछे पीछे आ गया था उसके बाद वह घर से कई दूर निकल आया ।

मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को एक ढाई वर्ष का बच्चा रोते हुए मिला था उसके परिजनों की आस पास में खोजबीन की लेकिन उसको कोई पहचान नहीं पाया बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया वहीं पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में बच्चे को लेकर भी घूमे पुलिस को सफलता तब मिली जब वह मेवाती मोहल्ले में पहुंचे जहां एक युवक ने बच्चे को पहचाना बच्चा उन्हीं के मोहल्ले का होना बताया गया जिसका नाम हैदर अली सामने आया पुलिस ने तुरंत उसके माता-पिता से संपर्क कर थाने पर बुलवाया और मातापिता के सुपुर्द किया पुलिस के मुताबिक बच्चा ढाई वर्ष का है जो अपनी माँ के पीछे पीछे आ गया था बाद में रास्ता भटकता हुआ घर से काफी दूर निकल आया जिसे पुलिस ने आज माता पिता के सुपुर्द किया है वही परिजनों ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया व ऐसे लापरवाही न करने की बात कही

Exit mobile version