इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सहायक राजस्व अधीक्षक द्वारा अपने बिल कलेक्टर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है बिल कलेक्टर द्वारा साढेचार लाख की हेराफेरी की गई है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के नगर निगम जोन क्रमांक 2 का है यहां पर बिल कलेक्टर के रूप में गौतम मालवीय पदस्थ था जिसने नगर निगम को लगभग साडे चार लाख रुपये की राजस्व की हानि पहुंचाई वही कंप्यूटर में भी हेराफेरी की गई जब गौतम मालवीय की चोरी पकड़ी गई तो वह फरार हो गया पूरी घटना की शिकायत सहायक राजस्व अधीक्षक द्वारा मल्हार गंज थाने पर करवाई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
