कुंए को गहरा करने खुदाई के लिए उतरे तीन मजदूर डूबे ,एक की मौत, दो को कड़ी मशक्क्त के बाद निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खुड़ैल थाना इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक कुंए में खुदाई के दौरान तीन मजदूर डूब गए, ग्रामीण और पुलिस कर्मी मदद के लिए जब तक पहुँचते तब तक एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, ग्रामीणों की मदद ली और देशी जुगाड़ के माध्यम से रस्सी से रेस्क्यू करते हुए, दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, राहत एवं बचाव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख सिस्टम की किरकिरी हो रही है।

दरअसल इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित खुड़ैल थाना इलाके में शनिवार शाम अचानक दर्दनाक हादसा हो गया, यहाँ रहने वाले एक पाटीदार परिवार ने अपने खेत के पास स्थित कुंए को गहरा करवाने का ठेका ठेकेदार को दिया था, यह कुंए पथरीला था,इसके आसपास काफी काला पत्थर था, ठेकेदार अपने साथ दो अन्य मजदूरों को लेकर कुंए में उत्तर गया, और दिन भर खुदाई करता था, दोपहर बाद अचानक तीनो मजदूरों के कुंए में गिरने की खबर मिली,यह कुंआ लगभग 150 फ़ीट गहरा था, कुंए में गिरे तीनो मजदूरों को निकालना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, शहर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए संसाधन और दल को पहुँचने में भी काफी वक़्त लगता,जैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए।

खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से मदद करने का आह्वान किया, चूँकि कुंआ गहरा था, और काले पत्थर के बीचो बीच बना था, लिहाजा कुंए में अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन अंदर से आवाज आ रही थी, इस बीच थाना प्रभारी गुर्जर ने बड़ी रस्सी बुलाई और ग्रामीणों को एकत्रित किया, जब तक मदद शुरू हो पाती तब तक अंदर से एक मजदूर की आवाज आना बंद हो गई, दो अन्य मजदूरों ने भी पुष्टि कि एक मजदूर रोहित पिता मोहनलाल भाटिया की मौत हो गई।

Exit mobile version