इन्दौर शहर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के सहारा ले रही है जहा पिछले दिनों चैन स्नेचीं , वाहन चोर , चोरी जैसी घटनाओं में पुलिस के लिए सीसीटीवी ने रामबाण साबित हो रहा है अपराधियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है सीसीटीवी कैमरों के चलते पुलिस द्वारा खासकर झोन 4 में काफी ही घटनाओं में फायदा मिला है झोन 4 के अन्नपुर्णा , सदर बाजार , मल्हारगंज , एरोड्रम , छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जनसहयोग से लगाए कैमरों के चलते जहा अपराधों में कमी देखने को मिल रही है वही लोंगो के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को इंदौर पुलिस द्वरा कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है जिसके चलते कई गम्भीर अपराधों को होने से भी रोका गया है
दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र द्वरा अधिकारियों को शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को इंदौर कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया था इसको लेकर इंदौर के झोन 4 में इसका फायदा भी मिलता हुआ दिख रहा है पुलिस द्वरा जहा जनसहयोग से मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे वही लोंगो के घरों में लगे कैमरों को भी पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था जिसका फायदा भी पुलिस को मिल रहा है जहां गम्भीर अपराधों को सीसीटीवी केमरो की निगरानी के चलते रोकने में काफी मदद मिल रही है वही चोरी , डकैती , लूट ,चेन स्केनचिंग व हत्या जैसी घटनाओं के आरोपियों को पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से सलाखो के पीछे पहुचा रही है गोरतलम्ब है की शहर में किन्नर जोया की हत्या का खुलासा भी पुलिस ने सीसीटीवी केंमरो की मदद से 24 घण्टो में किया था
