
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्र 4 शहीद हेमू कालानी मंडल वार्ड 66 कल आज सोमवार 5/9/22 प्रातः 9 बजे गोल बगीचा पलसीकर कॉलोनी से इंदौर के लोकप्रिय महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम द्वारा वार्ड 66 में पार्षद कंचन गिदवानी जी व रहवासियों के मार्गदर्शन में महा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कृपया वार्ड में निवासरत आप सभी रहवासी ,साथी ,वरिष्ठ गण ,नागरिक गण,व्यापारीगण, कार्यकर्ता गण, व क्षेत्र के प्रमुखजन अपने-अपने क्षेत्रों में आए निगम कर्मचारियों से अपने आसपास के सभी निगम संबंधित सफाई कार्यो की जानकारी देकर करवाना सुनिश्चित करें व सहयोग करें।
प्रातः पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी जी , इंदौर नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा पाल जी,अपर आयुक्त संदीप सोनी जी ,जेड.ओ कुशवाह जी व अन्य वरिष्ठ अधिकारयों ने वार्ड का निरक्षण कर संबंधितों को कार्य के निर्देश दिए
पार्षद कंचन गिदवानी ने रहवासियों से अनुरोध किया कि – आप सभी के सहयोग से यह महा अभियान सफल व उपयोगी होगा
