तमिलनाडू के दल ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देशन में स्मार्ट मीटर सेल द्वारा विभिन्न बिजली बोर्ड, बिजली वितरण कंपनी के साथ स्मार्ट मीटर के संबंध में नॉलेज शेयरिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को तमिलनाडू विद्युत निगम चेन्नई से तीन सदस्यीय दल ने इंदौर का दौरा किया। चेन्नई से विशेष रूप से आए दल को स्मार्ट मीटर की सफलता के लिए इंदौर कंपनी की दो वर्ष की रिपोर्ट दिखाई गई, इसी के साथ कॉमन मीटर डाटा मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी गई। दल को पावर पाइंट प्रजेंटेशन की लगभग 100 स्लाइड के माध्यम से स्मार्ट मीटर की आवश्य़कता, स्थापना, चुनौतियों का सामना करने, बिलिंग, पावर फैक्टर का उपभोक्ताओं को सीधा लाभ देने, आलार्म सुविधा, बिजली जाने के स्वतः संकेत, बिजली बचत के टिप्स, बिजली चोरी रोकने में सफलता आदि की जानकारी प्रदान की गई। दल के सदस्यों में वरिष्ठ अधिकारी श्री बी. श्रीनिवासन, सुश्री आर. निरंजनी, श्री वी. थियागरंजन शामिल थे। इन्हें मप्रपश्रेविविकं की स्मार्ट मीटर सेल के अधीक्षण यंत्री श्री डीएस चौहान, कंट्रोल सेंटर प्रभारी श्री नवीन गुप्ता ने स्मार्ट मीटर योजना को विस्तार से बताया।

Exit mobile version