इंदौर पुलिस के द्वारा चुनाव करवाने के लिए आचार संहिता का सख्ती से पालन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में चुनाव करवाने के लिए आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने बीते कुछ दिनों से आचार संहिता उल्लंघन करने वाले 5 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और कुछ प्रत्याशियों की गाड़ी भी जब की है बता दे ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर कार्रवाई चंदननगर पुलिस ने की है चंदन नगर थाना क्षेत्र में नवदापंथ सहित अन्य पंचायत आती है और यहां पर विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के द्वारा अलग-अलग तरह से चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और जब इस पूरे मामले में चंदननगर पुलिस को सूचना लगी तो चंदननगर पुलिस ने पांच प्रकरण आचार संहिता उल्लंघन की धारा में दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version