शहर हुआ योगमय , योग प्रशिक्षक का हुआ सम्मान बच्चों , महिला , पुरुषों और बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूरे देश में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इस साल यह योग दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है शहर में सुबह से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है जो शहर में दिनभर अलग-अलग स्थानों पर चलेंगे आज सुबह शहर में लेंटर्न चौराहा , साकेत क्लब सहित कई स्थानों पर सार्वजनिक योग कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी वह कहा कि खुद भी योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें योग करने से आप निरोग होंगे और स्वस्थ समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सहभागी भी बनेंगे

योग दिवस पर हुआ सम्मान

साकेत सेवा समिति योगा ग्रुप द्वारा योग दिवस पर एक आयोजन में सामूहिक रूप से योग कर योग प्रशिक्षक कविता भट्ट का सम्मान किया गया स्थानीय साकेत नगर में समिति सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग कर योग की बारीकियों एवं उनके फायदे एवं सावधानियों के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर योग प्रशिक्षक कविता भट्ट को साकेत हास्य क्लब के श्री मदन लाल बम ने सम्मानित भी किया इस अवसर पर राजेश दुआ सीए मुकेश गर्ग , एडवोकेट मनोज मुंशी , पुनीत तायल , मिलन जैन , अजय निगम , कमलेश मारु , राधेश्याम गुप्ता ,अभय जैन आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन तरुण कीमती ने किया

Exit mobile version