“निशा जोशी योग अकादमी” एवं “योग गंगा योगिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक अनुसंधान संस्थान इंदौर द्वारा 21 जून 2022 “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” पर नि:शुल्क योग कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह इंदौर का प्रथम योग दिवस कार्यक्रम हैं जिसमें कार्यशाला का शुभारम्भ भव्य शंखनाद व वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया ।
यह कार्यशाला “योग के द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास” विषय पर रखी गयी थी । इस विषय पर कार्यशाला रखने का उद्देश्य बताते हुए डॉ. निशा जोशी का कहना हैं की ‘ कोविड महामारी के दुष्प्रभाव उन लोगों पर अधिक पड़ा जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी अतः हम अपनी कार्यशाला के माध्यम से कोविड या अन्य संक्रमण से बचाव कर पाए और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर पाए इसलिए योग दिवस के दिन हम सभी को सजग और जागरूक करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले योग अभ्यास करवाये गए, जिससे हर व्यक्ति आने वाले कई संक्रमण से अपना बचाव कर पाएगा ।उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था संस्थापक , निदेशक “योगाचार्या डॉ निशा जोशी” द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आकाश जी भनोट,सेना मेडल, एवं अतिविशिष्ट अतिथि माननीय इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी जी मिश्र तथा विशेष अतिथि श्रीमती इंदिरा पाटीदार रहें।
इस कार्यशाला में एक अनूठा रिकोर्ड भी बनाया गया इसमें एक योग साधिका हिमांगिनी गुप्ता द्वारा भूमिनमन आसन मैं कार्यक्रम के आरम्भ से लेकर अंत 1 घंटा 5 मिनिट तक बैठकर रिकोर्ड बनाया गया । तथा आरुषि अरविंद जैन ने पद्मासन में 40 मिनिट बैठकर रिकोर्ड बनाया जिसमें हमारे मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आकाश जी भनोट ने कहा शरीर और मन को शांत करने के लिए योग आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए तथा इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी जी ने योग से आंतरिक शक्ति बढ़ती हैं , शरीर में लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए अति आवश्यक है इसलिए हर व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए ।
कार्यक्रम में टीना द्विवेदी को “अपूर्वा उपाध्याय स्मृति सम्मान” तथा कथक नृत्यांगना सुश्री अवनी शर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी उन्हें भी “नृत्य रत्न” सम्मान दिया गया ।
साथ ही संस्था निदेशक डा. निशा जोशी द्वारा 50 विद्यार्थीयो को नि:शुल्क योग शिक्षक सर्टिफ़िकेट कोर्स करवाने की घोषणा की गयी ।
कार्यक्रम समापन में डा.निशा जोशी ने अपनी टीम को धन्यवाद प्रेषित किया ।
