भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 85 वार्ड में पार्षद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद प्रत्याशियों को लेकर काफी अचरज भरे निर्णय लिए हैं जिसमें खासकर महिला कार्यकर्ताओं की ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है जिसे लेकर वार्ड नंबर 6 की महिलाओं ने बड़ा गणपति चौराहे पर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनाव को लेकर 85 वार्डों में अपने पार्षद उम्मीदवार की घोषणा कर दी घोषणा के बाद से लगातार मतभेद का दौर जारी है कई कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मनमानी करने का आरोप भी लगाया है जिसे लेकर वार्ड क्रमांक 6 की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें महिलाएं अपने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कोसती नजर आई जिन्होंने उन्हें टिकट दिलाने के वादे किए थे।
