इंदौर विजय नगर पुलिस ने रेंटल कंपनी जूमकार के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर किराए पर लेकर कार उड़ाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है यह आरोपी मोटा मुनाफा देने के नाम पर कार किराए पर लेते थे और उसे लेकर फरार हो जाते थे आरोपियों के तार ड्रग माफिया उसे भी जुड़े हैं
दरअसल जूम कार के एरिया मैनेजर द्वारा विजय नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि यहां कार किराए पर लेने के नाम पर लगातार हेराफेरी की जा रही है जिसकी शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया जिसमें जांच में यह बात सामने आई कि 2 आरोपियों द्वारा लोगों से फर्जी आधार कार्ड और लाइसेंस देकर कार किराए पर ली जाती है और उसके बाद यह कार लेकर आरोपी फरार हो जाते हैं ऐसे ही आरोपियों द्वारा एक दर्जन से अधिक कार किराए पर लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है वहीं पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन आरोपियों को पीछा कर भोपाल से गिरफ्तार किया गया है वही इस गिरोह का मुख्य सरगना ड्रग माफिया है जो फर्जी आईडी के जरिए इन कारों को किराए पर बुलाता था जिसमें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करवाता था फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की और भी जांच कर रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है
