मामूली विवाद में बैंक के गार्ड ने चला दी गोली पुलिस ने बैंक के गार्ड को गिरफ्तार कर बंदूक जप्त कर लाइसेंस निरस्त कर दिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के गीता भवन में मामूली विवाद में एक बैंक के गार्ड ने गोली चला दी गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उवचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया जहा उनका उपचार जारी है वही मोके पर पहुची पुलिस ने बैंक के गार्ड को गिरफ्तार कर बंदूक जप्त कर बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया

इन्दौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के गीता भवन स्थित फेडरेल बैंक के गार्ड राजभान सिह ने मामूली विवाद के बाद गोली चला दी गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ,दरअसल चाय की दुकान पर हुए मामूली विवाद के दौरान एक बैंक के गार्ड ने तीन युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात मंगलवार रात संयोगितागंज थाना क्षेत्र में गीता भवन चौराहा के पास स्थित फेडरल बैंक के बाहर हुई। दोनों घायल युवकों का उपचार एमवाय अस्पताल में किया गया वही एक युवक को गोकुलदास हॉस्पिटल में भर्ती किया है जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिपक पाटिल अपने भाइ अशोक पाटिल के साथ गीता भवन चौराहे के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी वहां फेडरल बैंक का गार्ड आ गया जिसका नाम राजभान बताया जा रहा है। वह भी वहां चाय पीने लगा। चाय पीते-पीते गार्ड ने दोनों युवकों से विवाद किया। और उन पर लगातार छिंटाकशी करने लगा। दोनों भाइयों ने जब गार्ड का विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। फिर गार्ड भागकर बैंक के अंदर गया और बंदूक निकाल लाया। गार्ड ने बंदूक से उन पर फायर कर दिया। इस हमले में अशोक के पैर में गोली लग गई। वहीं दिपक की जांघ में बंदूक के छर्रे घुस गए ओर एक अन्य युवक घायल हो गया । फिलहाल तीनो का उपचार एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है वही पुलिस ने गार्ड राजभान को गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जप्त कर बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया

Exit mobile version