पिछले दिनों बांणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक घर से मिले पति-पत्नी के शव के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया गया कि पति पत्नी के बीच हुई मारपीट के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद पति ने उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू गोविंद नगर का है। जहां पिछले दिनों जगमोहन पटेल और उसकी पत्नी नंदिनी का शव मृत अवस्था में मिला था। जिसके बाद आत्महत्या की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर इसकी जांच सीएसपी को सौंपी गई। सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि दंपत्ति का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ था, इसके बाद से ही पति नंदिनी से पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था, इसको लेकर दोनों में आए दिन मारपीट भी होती थी। वहीं घटना वाले दिन भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिससे नंदिनी की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी जगमोहन ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर परेशान करने और उसकी पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए और सुसाइड गांव में अपने परिजनों को भेज दिया और फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने धारा 302 और दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
