विजय नगर थाना क्षेत्र मे एटीएम को बनाया चोरो ने निशाना बदमाशों द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ कर 43 हजार निकले गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की मशीन से छेड़छाड़ कर बदमाशों द्वारा 43 हजार रुपए निकाल की शिकायत पर दर्ज कराई है । विजयनगर टीआई तहजीब काजी के अनुसार एसबीआई के ब्रांच अधिकारी विकास मिश्रा की शिकायत पर मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 16 जून को शाम 8 बजे के अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ की। और 43 हजार हजार निकाललिए। यहां भी वारदात का यही तरीका है, जो दूसरे एटीएम में अपनाया गया था।

गौरतलब है इससे पहले बदमाश ने शहर के राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा और सराफा थाना व जुनी इंदौर और संयोगीता गंज,भवर कुआं के बाद विजय नगर इलाके में एटीएम को निशाना बनाया है सूत्रों की माने तो सभी घटना है 15 जून से 18 जून के बीच की है और एक ही दिन में आरोपियों ने शहर के अबतक 7 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह वारदात की है लेकिन बैंक द्वारा शिकायत करने पर यह जानकारी सामने आ रही है। इधर खंडवा पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ा था उसने पूछताछ में बताया था कि उसने अपने गांव और आसपास के युवकों को एटीएम से अपराध करने में ट्रेंड किया है। पुलिस इन घटनाओ में हरियाणा की मेवात गैंग के होने का शक है। लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Exit mobile version