लसूड़िया क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात पर एक पुलिसकर्मी के बेटे की भाजपा विधायक से जुड़े कॉलोनीनाइजर ने बेटे अपने साथियों के साथ जमकर पिटाई की ओर फिर कार से उसका अपहरण कर दूसरी जगह ले जाकर जमकर पीटा और लूट सहित तमाम आरोप लगा दिए । फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है । यह विजय नगर पुलिस लाईन में रहने वाला एमबीएक छात्र पवन अपनी बाइक से जा रहा था तभी उसकी गाड़ी भाजपा विधायक से जुड़े कालोनीनाइजर चुन्नू महाराज के बेटे सारंग पारासर उर्फ बिट्टू महाराज की कार से टकरा गई । तब बिट्टू ने पहले तो जमकर पीटा और फिर अपनी कार से दूसरी जगह ले जाकर अपने अन्य साथियों को बुलाकर जमकर मारा पीटा ओर तमाम आरोप उसी पर लगवाकर उसे लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया
घायल छात्र पवन के पिता ट्रफिक पुलिस में कास्टेबल है । जिनको घटना की जानकारी मिलते ही वे भी एमवाय अस्पताल पहुँचे
फिलहाल घायल का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है । मामले में लसूड़िया पुलिस ने घायल पवन के खिलाफ ही विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है जो कई सवाल खड़े करता है
पुलिसकर्मी के बेटे को पीटा
गाड़ी टकराने की बात पर विवाद
भाजपा नेता के लड़के ने पीटा
लसूड़िया क्षेत्र की घटना
