कृषि विभाग एवं व्यापारियों के बीच तालमेल बनाने के लिए एग्रोकेमिकल एसोसिएशन का गठन हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज इंदौर में मध्य प्रदेश के सभी एग्रोकेमिकल्स संबंधित व्यापारी एवं मैन्युफैक्चस इकट्ठे होते हुए एग्रोकेमिकल एसोसिएशन का गठन किया गया।
वर्तमान परिवेश में कृषि विभाग एवं व्यापारियों के बीच मची हुई उथल-पुथल को देखते हुए व्यापारियों द्वारा एग्रोकेमिकल एसोसिएशन का गठन किया गया।
सभी उपस्थित व्यापारियों ने हर उस बिंदु पर विचार विमर्श किया जो एसोसिएशन के द्वारा किया जाना चाहिए। कृषि विभाग द्वारा जारी अवैध वसूली से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है, इसमें समय-समय पर अवगत किए जाने वाली जानकारी का अभाव ही कारण माना जा रहा है।

एसोसिएशन के संयोजक प्रकाश जी सोनी जी के अनुसार एक प्लेटफार्म पर जब सारे व्यापारी इकट्ठे होते जाएंगे तो हमारे एसोसिएशन के उत्तरदायित्व बढ़ेंगे जिससे समय-समय पर डाक्यूमेंट्स एवं लाइसेंस की ट्रेनिंग करवाना एसोसिएशन का लक्ष्य रहेगा।

व्यापारियों ने कहा कि अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए हमको डुप्लीकेसी एवं जालसाजी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना भी हमारा लक्ष्य रहेगा।

प्रकाश सोनी

- Advertisement -
Exit mobile version