धरमपुरीके पास श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर पर देर रात चोरों ने बोला धावा करीब 20 से 22 किलो के बीच चांदी के भगवान के मुकुट व नाग देवता की चांदी की प्रतिमा सहित छत्र चुरा ले गए साँवेर पुलिस की जांच जारी
इंदौर उज्जैन मुख्य मार्ग पर धरमपुरी के पास ग्राम एमा बड़ोदिया पंचायत स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर पर गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला ,जहां मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल शास्त्री के मुताबिक चोर भगवान शंकरजी, गणेश जी ,माता जगदंबा प्रतिमा पर चढ़ी हुई ज्वेलरी व चांदी के नाग देवता पर हाथ साफ कर गए, श्री शास्त्री ने बताया कि घटना संभवत देर रात हुई है। जहां सुबह 6 बजे के करीब रोज की तरह जब अपने घर से मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कहां से बना दरवाजा टूटा हुआ था और भगवान के ऊपर चढ़ी हुई ज्वेलरी गायब थी चांदी के छत्र सहित कई तरह की आभूषण चोर चुरा ले गए हैं वही शास्त्री ने घटना के बाद साबिर पुलिस व क्षेत्र के सरपंच कमल गहलोत व जनप्रतिनिधि विनोद चंदानी को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे सांवेर के थाना प्रभारी अनिल सिंह चौहान व अन्य आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी अनिल जी चौहान के मुताबिक मंदिर परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा या सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने से चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे गए हैं । वहीं थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल मंदिर के अंदर घटनास्थल पर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। वह घटनास्थल की जांच विशेष टीम द्वारा बारीकी से कराई जा रही है। मौके पर आपको बताना चाहेंगे कि देर रात ग्रामीण अंचल में ठंड का प्रकोप अत्यधिक तेज होने से चोरों को चोरी करने में आसानी हो गई।
