पलासिया महिला थाने पर आने वाली प्रताड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 7 दिसंबर को महिला स्वावलंबन टैक्स की शुरुआत की गई थी जिसका शुभारंभ इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा किया गया था स्वालंबन डिक्स के माध्यम से अब तक 8 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया है जो पेट्रोल पंप से लेकर मॉल सहित अन्य संस्थानों में कार्यरत है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार महिला थाना परिसर में ही एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर 20 से अधिक महिलाओं को कपड़े के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें से 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी गई है ताकि वह अपने घर से ही काम कर सके इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे सामानों को भी बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास थाना स्तर पर किया जा रहा है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार भविष्य में भी स्वालंबन डेस्क के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास जारी रहेगा इसको लेकर सामाजिक संगठनों से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
