स्वच्छता में लगातार चार बार नंबर वन आने के बाद इंदौर शहर में स्वच्छता के नाम पर बुजुर्गों से अमानवीय व्यवहार नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा किए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नगर निगम की गाड़ी द्वारा फुटपाथ पर सोए गरीबों को उठाकर निगम की गाड़ी ने उन बुजुर्गों को रेन बसेरा छोड़ने की जगह शिप्रा नदी के पास छोड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस उन्हें गाड़ी में बिठाकर नगर निगम की टीम वहां से उन बुजुर्गों को अपने साथ ले गई
दरहसल ठंड के मौसम में फूटपाथ पर रहने वाले बुजुर्गों को रेन बसेरा भेजा जाता है। जिसकी व्यवस्था हर वर्ष की नगर निगम द्वारा की जाती है । लेकिन इस वर्ष इस व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें एक वीडियो में नगर निगम की गाड़ी द्वारा बुजुर्गों को रेन बसेरा की जगह शिप्रा के पास छोड़ा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उस वीडियो को तत्परता से जांच करते हुए नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के मास्टर कर्मी बृजेश लश्करी और विश्वास वाजपेयी की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने कहा कि यह मामला संवेदनशील है और इसके चलते दो कर्मियों को की सेवा बर्दाश्त कर दी गई है और जांच की जा रही है जांच में पाए जाने वाले दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और उन बुजुर्गों को कहां छोड़ा गया है इन सभी मामलों की जांच की जा रही है
