लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से अब तक जो पूछताछ में बात सामने आई है पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला है जिसके चलते आरोपी ने महिला की गला रेत कर हत्या की थी।
गौरतलब है कि देर शाम प्रिया अग्रवाल नामक युवती की लसूडिया थाना क्षेत्र में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी हत्या के वक्त उसकी 6 वर्षीय बेटी भी साथ में थी जिसके आंखों के सामने मां की हत्या कर दी गई थी हत्या के कुछ देर बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसमें आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई थी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेम संबंध थे लॉकडाउन के समय भी युवती अपने प्रेमी से मिलने गई थी और यह बात उसके पति को पता चल गई थी काफी समझाइश के बाद महिला ने सौरभ से मिलना बंद कर दिया था वही सौरभ इस बात से खफा चल रहा था वहीं शाम को सौरभ ने घर के पास में ही युवती को मिलने बुलाया था जहां युवती अपनी बेटी के साथ मिलने गई थी इसी बीच दोनों का किसी बात पर विवाद हुआ और सौरभ में धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया प्रिया अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे और भी पूछताछ की जा रही है
वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो अन्य व्यक्तियों का पता चला है पुलिस इन अन्य दो व्यक्तियों की तलाश कर रही है
