23 महीने के बाद बना ग्रीन कॉरिडोर महिला डॉक्टर की मौत के बाद अंगों का दान किया
इंदौर शहर ने आज अंगदान को लेकर फिर से नया इतिहास रच दिया है।
इंदौर शहर ने आज अंगदान को लेकर फिर से नया इतिहास रच दिया है।ऐसा पहला मौका था जब की डॉक्टर की एक्सीडेंट में मौत के बाद उनके अंगों का दान किया गया था इसके लिए जब मृतक के परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई ,तो मुस्कान संस्था के साथ ही जिला प्रशासन ने परिजनों से चर्चा की और उन्हें अंगदान को लेकर सभी प्रक्रिया की जानकारी दी,और देर शाम को अंग निकालकर इंदौर के चोइथराम अस्पताल से ,एक किडनी चोइथराम हॉस्पिटल, दूसरी किडनी सीएचएल हॉस्पिटल और लिवर को भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में जरूरतमंद रोगियों के लिए पहुंचाए गए । दरअसल इंदौर की सर्जन डॉ.सुनीता पाटिल पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल हो गई थी जिस पर उन्हें एडीएनएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था इस दौरान उनके ब्रेन डेड की स्थिति को देखते हुए उन्हें चोइथराम हॉस्पिटल में रैफर किया गया था जहां डॉक्टरों की कमेटी ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।परिवार की सहमति के बाद ऑर्गन डोनेशन प्रक्रिया पूरी हुई और कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा से चर्चा कर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। इसके तहत एक किडनी चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज तथा दूसरी सीएचएल अस्पताल में भर्ती एक मरीज को कुछ ही देर में ट्रांसप्लांट की गई ।जबकि लिवर को भोपाल के बंसल अस्पताल में इलाज करा रहे एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया गया। इंदौर में 23 महीने के बाद 40 वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।इस दौरान शहर के सांसद शंकर लालवानी ने अंगदान करने वाले परिवार को ढांढ़स बंधाया और उनका धन्यवाद भी दिया। शंकर लालवानी ने कहा की इंदौर शहर ने हमेशा से इतिहास रचा है और आज एक बार फिर से किसी के प्रयास से कई लोगों को नई जिंदगी मिलने जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने इंदौर से भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जरूरतमंदों तक अंगों को पहुंचाया है।इंदौर में जहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहा वही इंदौर से भोपाल के रास्ते में पढ़ने वाले सभी टोल नाके और चेक पोस्ट को पहले से ही जानकारी देकर बिना रुको गाडी को निकाला गया इस काम के लिए सभी जिले के एसपी को पहले से ही निर्देश जारी किए गए थे इंदौर में 23 महीने बाद बने इस ग्रीन के लिए डीएनएस हॉस्पिटल के हरीश तौरानी,सुनील चांदीवाल, डा रतन सहजपाल और डॉ आनंद सांघी का काफी योगदान रहा ।इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर तक बने इस ग्रीन कॉरिडोर के लिए शहर के लोगों ने भी दिल से रास्ता,दिया,जबकि ग्रीन कॉरिडोर के दौरान कुछ समय के लिए शहर थम सा गया,वही डॉ.सुनीता पाटिल अपनी मौत के बाद भी कई लोगों को नया जीवनदान दे गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 13 घंटे पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले