13 साल से फरार स्थाई वारंटी लिस्टेड गुंडा एमजी रोड पुलिस की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर मैं फरार वारंटियों की अधिक से अधिक धरपकड़ करने के पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) के निर्देशानुसार तथा संजय कुमार भलावी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौर के न्यायालय से प्राप्त वारंटो मे फरार स्थाई वारंटी मोहन उर्फ मनोहर पिता बाबलूलाल गेंदर प्रजापत उम्र 60 निवासी. 23 स्नेहलतागंज भंडारी मिल के सामने इंदौर हाल मुकाम स्कीम न. 51 पुलिस चोकी के पास गार्डन के सामने सोनू का मकान में किराए से रहने वाला मनोहर जो थाना mg रोड क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है जो विगत कुछ सालों से फरार था । उक्त वारंटी की तलाश करते अपने किराये के मकान पर मिला जिसकी पुलिस को काफी वर्षो से तलाश थी लेकिन वारंटी अपने स्थाई पते से फरार होकर गुजरात चला गया था जो इलाज कराने के लिये इंदौर आकर अपने निजी मकान मे न रहते हुए किराये के मकान मे रह रहा था । मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही कर वारंटी मोहन उर्फ मनोहर गेंदर को स्कीम नंबर 51 पुलिस चोकी के पास गार्डन के सामने सोनू के मकान से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जंहा से आरोपी का जेल वारंट बनने से सेंट्रल जेल भेजा गया । उक्त वारंटी की गिरफ्तारी मे थाना इंचार्ज बी.एस. रघुवंशी , si लालसिंह जामोद , si सुरेन्द्र दान , रामबरन सिंह , जफर खान की भूमिका सराहनीय रही

Exit mobile version