इंदौर २७ फरवरी . पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्य विधान सभा से मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव का कोइ सीधा सम्बन्ध न हो लेकिन ये सच है की बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव के कारण प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव अक्टूबर में कराए जायेंगे . उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव कराने के आदालत ने सरकार और चुनाव आयोग को निर्देशित किया है . अक्टूबर में होंगे निकाय चुनाव लोकल इंदौर को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठन के एक बड़े नेता ने कहा कि फिलहाल चुनाव की कोई संभावना नहीं है। साथ में यह भी तुर्रा जोड़ दिया कि यदि चुनाव होते तो दो माह पहले ही संभाग स्तरीय कमेटियां काम प्रारंभ कर देतीं। इस समय तक कई जगहों पर बूथ सम्मेलन की तैयारियां दिखाई देने लगतीं। संगठन स्तर पर किसी भी प्रकार की तैयारी चुनाव को लेकर कहीं दिखाई दे रही है। जो भी है, बाजार में केवल हवा है। इस मामले में मंत्री भी संकेत दे चुके हैं। यह चुनाव दीपावली तक होंगे। दूसरी ओर अभी तक उम्मीदवारों को लेकर कोई रणनीति या नीति भी नहीं बनी है, इसलिए फिलहाल चुनाव की संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा के चुनाव दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के विधानसभा के चुनाव् भी इन चुनावों को अभी नहीं कराए जाने का संकेत दे रहे है . मध्यप्रदेश के २० से अधिक मंत्रियों को बंगाल में कईइलाकों की जवाबदारी भी दी गयी है, स्वय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके अनेक मंत्री अगले सप्ताह बंगाल में होंगे . इंदौर के कैलाश विजयवर्गीय खुद बंगाल चुनावमे व्यस्त रहेंगे. यही कारण है की इंदौर में कांग्रेस का महापौर घोषित होने के बाद भी भाजपा में कोइ प्रतिकिया भी नही है …
