इंदौर में बकाया टेक्स के चलते संघवी कालेज किया सील…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
संघवी कॉलेज सील

जिला प्रशासन ने 47 लाख के राजस्व के बकाया के चलते पिगडंबर स्थित संघवी कॉलेज को सील कर दिया। कई बार बकाया का नोटिस देने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं चुकाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।…

मिली जानकारी अनुसार महू के किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित संघवी कॉलेज पर कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। काॅलेज पर 47 लाख रुपए का राजस्व बकाया था, जिसे लेकर प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं जमा किया गया। इसके बाद शनिवार दोपहर प्रशासन ने कॉलेज पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और मेन गेट को जंजीर डालकर सील कर दिया।…

Exit mobile version