इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं जिसे कम करने के लिए अब पुलिस नए कदम उठा रही है वही ऐसे लोग जो शराब पीकर वाहन चलाते हैं वह हादसे का शिकार होते हैं उसको लेकर भी एक अभियान चलाकर उसे रोकने में सफल होगी।
गौरतलब है कि इंदौर शहर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं पिछले दिनों ही 1 दिन में 7 मौतें सड़क हादसे में हुई थी जिसमें सुबह 6 कार सवार छात्र हादसे का शिकार हुए थे उसमें छात्रों की मौत हो गई थी वहीं शाम को भी दो युवक कार हादसे में अपनी जान गवा बैठे थे इन हादसों की रोकथाम को लेकर अब पुलिस लगातार अभियान चलाने वाली है जिसके तहत अब शाम को सभी थाना क्षेत्रों में स्पीड रडार मीटर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा वह तेज स्पीड में गाड़ी चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी वही ऐसे युवक जो शराब पीकर वाहन चलाते हैं उनके खिलाफ भी पुलिस सख्त कदम उठाने वाली है ताकि सड़क हादसे ना हो आमतौर पर सड़क हादसे शराब पीकर वाहन चलाने में ही होते हैं।
हरिनारायण चारी मिश्रा जी इंदौर
