11 वी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्री पूरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल से 11 वी क्लास में पड़ने वाली छात्रा की स्कूल की तीसरी मंजिल के गिरने से मौत हो गई वही मृतिका के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोपी लगाया है स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से छात्रा की जान गई है वही पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला होस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

दरसअल पूरी घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित परसरामपुरिया बाल मंदिर स्कूल की जहा 11 वी क्लास में पढ़ने वाली सुहानी की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई वही पूरी घटना 23 अगस्त की है जहा सुहानी अपनी क्लास से यह बोल कर गई थी में टॉयलेट करके आती हु जिसके थोड़ी देर बाद सुहानी गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी जिसको इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहा आज शुक्रवार को सुहानी ने दम तोड़ दिया वही सुहानी के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक परगंभीर आरोप लगाया है कि किसी ने सुहानी को नीचे फेंकर हत्या की है और स्कूल प्रबंधक किसी को स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी नही दिखा रहा है वही परिजनों का कहना है कि स्कूल की पहली और दूसरी मंजिल पर भी टॉयलेट बनी हुई है तो फिर सुहानी तीसरी मंजिल पर कैसे पहुची जहा हमेशा ताला लगा हुआ रहता है वही छत्रीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version