रेप और बर्बरता की शिकार मुम्बई की पीड़िता ने तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

 दरिंदे की हैवानियत और बर्बरता की शिकार मुम्बई की निर्भया ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। साकीनाका इलाके में एक दिन पूर्व वहशी दरिंदे ने उसके साथ रेप करने के बाद बुरीतरह मारपीट की थी। बताया जाता है कि दरिंदे ने पीड़िता पर चाकू के कई वार किए और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।

सीसीटीवी आया सामने आया।

मुंबई की 30 वर्षीय निर्भया के साथ हुई बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है।
मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा।
बता दें कि पुलिस ने निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

Exit mobile version