इन्दौर में सख्ती बढाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने संभाली कमान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर की राजेन्द्र नगर इलाके में रहवासियों के लिए अचानक इतनी पुलिस देखकर कौतूहल का विषय बन गया ,दरअसल मोहल्ले में इक्का दुक्का भृमण करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा यहां अचानक दलबल नजर आया, इतना ही नही मोटरसाइकिल पर खुद पुलिस अधीक्षक भी थे,आते जाते लोगो को टोका टाकी और लोगो की तलाशी भी की जा रही थी, इलाके की अधिकतम कॉलोनी में पहुँच कर पुलिस अधिकारियों ने किया भ्रमण..

दरअसल सीएम की फटकार के बाद एक्शन मोड़ में आई इन्दौर पुलिस बीते दिनों इंदौर डीआईजी ने खुद मीटिंग लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियो को सड़क पर रहने के निर्देश दिए थे, चूँकि शहर में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे थे, लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे, हालांकि पुलिस भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही हो , बाबजूद इसके पुलिस के बड़े अधिकारी अपराधियों में खौफ और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वाश उतपन्न करना चाहते थे, इसी के मद्देनजर डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया ने पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिया , हर थाने की तंग गलियों में पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया जाए , संदिग्धों की तलाशी और आम जनता से चर्चा आरोपियों की धरपकड़ पर ध्यान दिया जाए ।डीआईजी से मिले निर्देश के बाद पुलिस के अधिकारी कुछ दिनों से हरकत में नजर आ रहे है , इसी की कमान संभालते हुए एसपी पश्चिम महेशचंद जैन शुक्रवार रात राजेंद्र नगर थाने पहुंचे और आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, टीआई,सीएसपी और एएसपी तक सभी को दो पहिया वाहन पर सवार होकर भृमण करने के निर्देश दिए, इस दौरान खुद एसपी ने इलाके में दोपहिया वाहन से ही घूमने का फरमान सुनाया।

वही अक्सर देखा जाता था कि की सख्ती के नाम पर पुलिस के बड़े अधिकारी अपनी लक्जरी कार में बैठकर ही भृमण कर खाना पूर्ति कर देते है , या फिर सिर्फ  निचले स्टाफ को ही दिशा निर्देश दे देते है , लेकिन ऐसा पहली बार ही देखने को मिला जब खुद एसपी मोटर साइकिल पर निकले हो , और अपने इलाके के पूरे स्टाफ को बी साथ लिया हो , अधिकतम तंग गलियों में पुलिस भी खाना पूर्ति के लिए ही पहुँचती है , जिससे ऐसी जगह आपराधिक गतिविधियों के लिहाज से बदमाशों के लिए शरण स्थली बन जाती है , लेकिन एसपी ने  ऐसी गलियों में पहुँच कर वहा दिखाई देने वाले संदिग्धों की तलाशी करवाई, कुछ लोगो के मोबाइल की भी तलाशी ली गई, इस दौरान आम जन से एसपी चर्चा भी की और अपना और स्टाफ के अन्य लोगो मोबाइल नंबर वितरित किया, और अपराध की तत्काल सुचना देने की नसीहत दी 

Exit mobile version