हादसों को आमंत्रित करता पातालपानी स्वतंत्रता दिवस पर लगा लोगों का मेला कोरोना गाईड लाइन भूले लोग

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
हादसों को आमंत्रित करता पातालपानी स्वतंत्रता दिवस पर लगा लोगों का मेला कोरोना गाईड लाइन भूले लोग

महू के प्राकृतिक सौन्दर्य स्थल पातालपानी पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन इंदौर और आसपास से आए लोगों ने कोरोना गाईड लाइन का जमकर मज़ाक उड़ाया | बिना मास्क के लोग पुरे समय घूमते रहे, यही नहीं लोग बहते पानी के बीच जा पहुंचे | भारी बीद आने जुटने की आशंका के बाद भी पातालपानी पर कोई सुरक्षा इंतज़ाम नजर नहीं आए |

कोरोना महामारी की रोकथाम के टीका क्या मिले, लोगों ने कोरोना महामारी का अंत समझ लिया है | रविवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने से इंदौर और आसपास के जिलों से भारी तादात में लोग अपने परिवारों सहित महू के प्राकृतिक सौन्दय स्थल पातालपानी पहुंचे जहाँ कोरोना गाईड लाइन की धज्जियां उड़ते हुए आप खुद देख सकते हैं | लोगों ने ना तो मास्क लगाए हुए थे और इतनी भीड़ होने से बावजूद सोशयल गाईड लाइन का पालन भी नहीं हो रहा था यही नहीं इन्हें रोकने के लिए प्रशासन स्तर पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे. चारों और लोगों का मेला लगा हुआ था हर कोई प्राकृतिक सौन्दर्य के चक्कर में सोशयल डिस्टेंस को भूल बैठा | वहीँ दूसरी और लोग 2011 का वह हादसा भी भूल चुके हैं जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग बीच पानी में जाने और तेज़ बहाव चपेट में आने से मौत के मुंह में समां गए थे, कुछ ऐसी ही गलतियाँ करते हुए पर्यटक वही गलतियाँ दोहरा रहे हैं लोग बहते पानी में बीच झरने के मुहाने तक पहुँच गए जहाँ से गिरने पर किसी की भी मौत हो सकती है| आपको बता दें कि पातालपानी को लोगों ने सुसाईड पॉइंट भी बना दिया है जून में ही एक बैंक कर्मी महिला ने यहाँ से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी गनीमत यह रही कि महिला पेड़ में लटक गई जिसे गंभीर चोटें आई थी| फिलहाल महू प्रशासन को चाहिए कि पर्यटकों की बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए सुरक्षा के माकूल इंतज़ाम किए जाएं वरना किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है

Exit mobile version