स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक को झरने में नहाना महंगा पड़ गया। पैर फिसलने से वह झरने में डूब गया। उसके दोस्तों ने जैसे तैसे उसे बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बच पाई। मामला सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरु घाट के आगे का है। मृतक का नाम विशाल निवासी बजरंग नगर है। उसके दोस्त प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कल 15 अगस्त पर छुट्टी थी। 11 दोस्त पिकनिक मनाने के लिए गए थे। जिस समय खाना बन रहा था सभी दोस्त अपनी अपनी तरीके से इंजॉय कर रहे थे। विशाल उसी दौरान पानी में नहाने के लिए उतर गया।विशाल को तैरना नहीं आता था । झरने में पैर फिसला और वह पानी में चला गया। दोस्तों ने ही उसे जैसे तैसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गई थी। दोस्त उसे लेकर सीधे इंदौर एमवाय अस्पताल आए। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
